किडनी मजबूत करने के उपाय
हमारी बहुत सी गलत आदतों की वजह से हमारी किडनी पर बुरा असर पड़ता है जिसकी वजह से हमारी किडनी खराब हो जाती हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे तरीकों की जिन्हें अपनाने से आपकी किडनी स्वस्थ रहेगी।
स्वस्थ आहार खाएं
आहार हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। लेकिन आहार सिर्फ शरीर को बाहर से ही नहीं अंदर से भी स्वस्थ और मजबूत करता है। स्वस्थ आहार हमारे लीवर, किडनी, दिल और अन्य अंगों को स्वस्थ बनाता है।
आजकल लोग खाने पर कम ध्यान देते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई तरह के रोग होते हैं वह स्वाद के लिए खाते हैं जिसकी वजह से तला या ज्यादा मसालेदार खाते हैं। ज्यादा तेल या मसाले खाने से हमारे शरीर को नुकसान होता है और हमारी किडनी को भी। स्वस्थ आहार खाने से हमारी किडनी को सही मात्रा में सभी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं जो उसे स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं।
फलों का सेवन करे
स्वस्थ आहार बिना फलों के पूरा नहीं हो सकता इसलिए हमें रोजाना कुछ फल खाने चाहिए। फलों में कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
फलों में कई आवश्यक न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो किडनी के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं जैसे पोटेशियम, आयरन, विटामिन-सी, बोरोन इत्यादि। बैरिज़, तरबूज, सेब, केले, किवी आदि वह फल हैं जो किडनी के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
अधिक पानी पिएं
कम पानी पीना भी किडनी के लिए नुकसानदायक होता है। एक आम आदमी को कम से कम 3 लीटर पानी रोजाना पीना चाहिए। इससे ना केवल किडनी बल्कि शरीर के अन्य अंग भी अच्छे से कार्य करते हैं। हमारी किडनी पेशाब के जरिए शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकाल देती है जिससे हमारा स्वास्थ्य बना रहता है।
अंडे और मछली का सेवन
अंडे और मछली खाने से शरीर को प्रोटीन और बहुत से अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। अंडो में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन और ग्लूटेथिओन होता है जो एंटी ऑक्सीडेंट तरह काम करता है और किडनी को स्वस्थ रखता है। वहीं मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो किडनी के लिए बहुत आवश्यक होता है।
तो यह कुछ तरीके हैं जिन्हें अपनाने से आपकी किडनी स्वस्थ रहेंगी। यह कुछ साधारण तरीके हैं जिन्हें अपनाना मुश्किल नहीं है लेकिन इन के फायदे बहुत हैं। इन तरीकों के बारे में आपके विचार हमें बताएं या आपके पास कोई और तरीके हैं जिनसे किडनी का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है तो हमें कमेंट में बताएं।